देश वाणी। संवाददाता।
पटना। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को आधुनिक स्वरूप में सहेजने के लिए राज्य सरकार ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में पटना स्थित बिहार संग्रहालय में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के अंतर्गत गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्राचीन पाण्डुलिपियों की पहचान, सूचीकरण और उनका डिजिटल संरक्षण सुनिश्चित करना है।

मुख्य सचिव ने पाण्डुलिपियों के संरक्षण को सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए इसे ‘मिशन मोड’ में संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे बिहार में राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण का कार्य अगले 30 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे स्थानीय केंद्रों के साथ समन्वय बनाकर इस कार्य में तेजी लाएं। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।
इस महत्वपूर्ण पहल में बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
Patna | Bihar’s rich cultural and historical heritage will be preserved, instructions issued for digitization of ancient antiquities
Patna Bihar rich cultural historical heritage will preserved, ancient antiquities












