spot_img
Monday, July 13, 2026
Homeबिहारपटनामध्याह्न भोजन रसोइयों, रात्रि प्रहरियों व शारीरिक शिक्षकों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री...

मध्याह्न भोजन रसोइयों, रात्रि प्रहरियों व शारीरिक शिक्षकों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने की मानदेय दोगुना की घोषणा

-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के मानदेय में वृद्धि करने का ऐलान किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी की गयी है।

सीएम नीतीश कुमार का बयान-

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर लिखा:

“शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इसे ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।”

रसोइयों का मानदेय: अब 3,300 रुपये
• मध्याह्न भोजन रसोइयों का मासिक मानदेय अब 1,650 रुपये से बढ़ाकर 3,300 रुपये कर दिया गया है।
• यह वृद्धि सीधे तौर पर राज्य के हजारों रसोइयों को राहत पहुंचाएगी।
रात्रि प्रहरियों का मानदेय: अब 10,000 रुपये
• माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों का मानदेय 5,000 रुपये से दोगुना कर 10,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
शारीरिक शिक्षक व स्वास्थ्य अनुदेशकों का लाभ
• शारीरिक शिक्षक व स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये महीना किया गया है।
• वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रुपये के स्थान पर अब 400 रुपये प्रतिवर्ष मिलेगी।
फैसला क्यों?

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कर्मियों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी है। मानदेय दोगुना होने से इनका मनोबल बढ़ेगा और वे और भी उत्साह से अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे।

यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने तथा जरूरी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Patna|Big Gift for Midday Meal Cooks, Night Guards, and Physical Teachers; Chief Minister Announces Honorarium Hike

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts