spot_img
Saturday, July 11, 2026
HomeबिहारपटनाIIT पटना में आर्यभट्ट सुपरकंप्यूटिंग सेंटर की शुरुआत

IIT पटना में आर्यभट्ट सुपरकंप्यूटिंग सेंटर की शुरुआत

-

SHABD,बिहटा, December 27,

IIT पटना में आर्यभट्ट सुपरकंप्यूटिंग सेंटर शुरू, शोध और नवाचार को बढ़ावा। PARAM रुद्र सिस्टम से AI, डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग में तेजी और सटीकता।

27 दिसंबर, बिहटा (पटना, बिहार) :

 IIT पटना में अत्याधुनिक शोध और नवाचार को गति देने के लिए आर्यभट्ट सुपरकंप्यूटिंग सेंटर (ASC) का उद्घाटन किया गया। संस्थान परिसर में यह उद्घाटन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव अमितेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह सुपरकंप्यूटिंग सेंटर राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत स्थापित किया गया है। ASC में स्थापित PARAM रुद्र सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम को C-DAC द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है और इसका निर्माण भारत में ही किया गया है।

अतिरिक्त सचिव ने बताया कि इस सेंटर से IIT पटना के शोधकर्ताओं और छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, जलवायु मॉडलिंग, जैव-प्रौद्योगिकी, सामग्री विज्ञान और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में जटिल शोध कार्य अब कम समय में और अधिक सटीकता के साथ किए जा सकेंगे। इससे शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की पहचान मजबूत होगी।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि यह केंद्र भविष्य में उद्योगों और स्टार्टअप्स के साथ सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस योगदान मिलेगा।

बाइट – अमितेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार

बाइट – निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह, आईआईटी पटना 

Caption :

IIT पटना में आर्यभट्ट सुपरकंप्यूटिंग सेंटर शुरू, शोध और नवाचार को बढ़ावा। PARAM रुद्र सिस्टम से AI, डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग में तेजी और सटीकता।

Patna | Aryabhatta Supercomputing Center Launched at IIT 

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts