spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारबेतियाविश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरुकता के निमित्त, तम्बाकू से क्षति व...

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरुकता के निमित्त, तम्बाकू से क्षति व दुष्परिणाम, स्वास्थ्य खतरा के प्रति जागरुकता को शपथ दिलाई गई

-

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज एवं जिला के सभी सीमा चौकी व समवाय में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपर्युक्त कार्यक्रम बलवंत सिंह नेगी कमाडेंट 44 वाहिनी के निर्देश और मार्गदर्शन में किया गया। प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (वर्ल्ड नो टोबैको डे) लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाली हानि व जानलेवा दुष्परिणाम, स्वास्थ्य खतरा यथा कैंसर और हृदय रोग के प्रति जागरुक किया गया। इतना ही नहीं तम्बाकू के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से एक वैश्विक अभियान संचालित है। तम्बाकू सेवन न केवल हमारे फेफड़ों और स्वास्थ्य को क्षति पहुँचाता है, बल्कि यह परिवार को आर्थिक और सामाजिक रुप से कमजोर भी करता है। हमें युवाओं को तम्बाकू कंपनियों के भ्रामक प्रचार से बचाकर,एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने की आवशयकता है। इसके निमित्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी बलकर्मी जीवन भर तम्बाकू उत्पाद से दूर रहने और दूसरों को तम्बाकू व तम्बाकू उत्पाद से दूर रहने को प्रेरित करने का सामूहिक शपथ लियाl उपर्युक्त कार्यक्रम में तरुण यादव सहायक कमांडेंट और सभी समवाय प्रभारी, 44 वाहिनी के 150 से अधिक अधीनस्थ पदाधिकारी एवं बलकर्मी शामिल हुए।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts