spot_img
Sunday, May 31, 2026
Homeबिहारमोतिहारीगोरखपुर-पनियहवा खंड पर एनआई कार्य के कारण सप्तक्रांति समेत दर्जनों ट्रेनें प्रभावित,...

गोरखपुर-पनियहवा खंड पर एनआई कार्य के कारण सप्तक्रांति समेत दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, मोतिहारी रूट की ट्रेनों के बदले मार्ग

-

गोरखपुर-पनियहवा खंड पर एनआई कार्य के कारण सप्तक्रांति समेत दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, मोतिहारी रूट की ट्रेनों के बदले मार्ग

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट – पनियहवा रेलखंड पर स्थित उनाउला और पिपराइच स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के काम को पूरा करने के लिए नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के चलते इस रूट से गुजरने वाली दर्जनों मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त या उनके रूट में बदलाव किया गया है। जिससे बापूधाम मोतिहारी रूट की सप्तक्रांति, अवध व हमसफर समेत कई प्रमुख ट्रेनें अब बदले हुए रास्ते से चलेंगी।

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मोतिहारी रूट की सप्तक्रांति, अवध, पोरबंदर, हमसफर, चम्पारण सत्याग्रह व गरीब रथ जैसी मुख्य ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में अपने नियमित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के बजाय मुजफ्फरपुर-छपरा-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 14011 (रक्सौल – आनंद विहार एक्सप्रेस) 02 जून को, ट्रेन नंबर 14012 (आनंद विहार – रक्सौल एक्सप्रेस) 07 जून को, 15706 (दिल्ली – कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस) 02 और 05 जून को, 12211 (मुजफ्फरपुर – आनंद विहार गरीबरथ) एवं 12212 (आनंद विहार – मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस) 05 जून को, 15002 (देहरादून – मुजफ्फरपुर) 06 जून को, 19037 (बांद्रा टर्मिनस – बरौनी अवध एक्सप्रेस) 06 जून को, 19270 (मुजफ्फरपुर – पोरबंदर एक्सप्रेस) 01, 07 और 08 जून को तथा 07 जून को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12557 (मुजफ्फरपुर – आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस) ट्रेन मोतिहारी रूट के बजाय डाइवर्टेड रूट से जाएगी। जबकि ट्रेन नंबर 14010 (आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस) 06 जून को आनंद विहार से चलने वाली यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन डिवीजन में 01 घंटे नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को निर्देश दिया है कि प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों को एसएमएस के जरिए निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की सूचना दी जाए। यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या रेलवे पूछताछ नंबर 139 से अपनी ट्रेन की सही स्थिति अवश्य जांच लें।

Related articles

Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts