HomeBIHARबेतियानरकटियागंज में दांत का इलाज कराने निजी क्लिनिक पहुचीं महिला की मौत,इंजेक्शन...

नरकटियागंज में दांत का इलाज कराने निजी क्लिनिक पहुचीं महिला की मौत,इंजेक्शन देने के बाद बिगड़ी हालात, इलाज में लापरवाही का आरोप

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज।शहर के शिवगंज स्थित एक निजी क्लिनिक में दांत दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदी गांव निवासी सुनरपति देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, सुनरपति देवी सामान्य दांत दर्द की शिकायत लेकर शिवगंज स्थित एक निजी क्लिनिक पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला को एक इंजेक्शन दिया, जिसके तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख जब परिजनों ने एतराज जताया तो डॉक्टर पर्ची देने से भी आनाकानी करने लगा। हालांकि विरोध के बाद सिर्फ मरीज का नाम लिखी पर्ची थमा दी गई। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन आनन-फानन में उन्हें नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रजनीकांत ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के पति झुन्ना सहनी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की जान डॉक्टर की लापरवाही और गलत इंजेक्शन के कारण गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular