HomeBIHARमोतिहारीएक नवंबर को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी...

एक नवंबर को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी भाजपा

-विधायक प्रमोद कुमार ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की

फोटो : सूर्यपुर में भाजपा की बैठक में मौजूद विधायक प्रमोद कुमार व अन्य नेता।

माला सिन्हा

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुर में सोमवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रमोद कुमार शामिल हुए. इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग, सर्वोच्च न्यायालय और एसआईआर जैसी संवैधानिक प्रक्रियाओं एवं संस्थाओं को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और दुष्प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के विरुद्ध भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएगी. विधायक ने बताया कि आगामी एक नवंबर को भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ के मुद्दे पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. उन्होंने संगठन की एकजुटता और सक्रियता को पार्टी की मजबूती का आधार बताया. बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. मौके पर धीरज जायसवाल, रविंद्र सहनी, कुमार राजेश सिंह, गुड्डू सिंह, राजू सिंह पटेल, गौरीशंकर साह, गुंजन जायसवाल, दुखित राय सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular