-71वीं वाहिनी एसएसबी के कार्मिकों ने ली सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा
फोटो : एसएसबी कैम्प में प्रतिज्ञा लेते एसएसबी के जवान
माला सिन्हा
पीपराकोठी : 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी द्वारा वाहिनी मुख्यालय एवं सभी बाह्य सीमा चौकियों पर बल मुख्यालय के निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ किया गया. प्रफुल्ल कुमार, कमांडेंट के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय तथा सभी बाह्य सीमा चौकियों पर तैनात अधिकारियों एवं बल कार्मिकों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लेकर ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया.
सोमवार से आरंभ होकर से 01 नवंबर 2026 तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का मुख्य विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि निर्धारित किया गया है. इस विषय का मूल संदेश यह है कि सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यप्रणाली न केवल किसी भी संस्थान की विश्वसनीयता को मजबूत करती है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि एवं सुशासन के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
इस अवसर पर प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी कार्मिकों ने अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करने, सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. साथ ही, सभी ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में उच्च नैतिक आदर्शों का पालन करने तथा अपने आचरण से संगठन की गरिमा, प्रतिष्ठा एवं जन विश्वास को बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. कार्यक्रम के दौरान प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट ने बताया की भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजगता, कर्तव्यनिष्ठा एवं नैतिक उत्तरदायित्व के महत्व पर विशेष ध्यान रखें. सभी कार्मिकों ने यह संकल्प दोहराया कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण से दूर रहेंगे, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के प्रति सतर्क रहेंगे तथा अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे. 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के माध्यम से सभी कार्मिकों को ईमानदारी, नैतिकता एवं जवाबदेही को अपने कार्यों का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया. सत्यनिष्ठा हमारी पहचान, ईमानदारी हमारा कर्तव्य और पारदर्शिता हमारी प्रतिबद्धता है.



