HomeBIHARबेतियाचम्पारण फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर 50 शिक्षाविदों को मिला ‘चम्पारण शिक्षा...

चम्पारण फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर 50 शिक्षाविदों को मिला ‘चम्पारण शिक्षा रत्न सम्मान’

शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, खेलकूद और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में फाउंडेशन के कार्यों की हुई सराहना

देशवाणी। न्यूज़ डेस्क।

बेतिया। चम्पारण फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह गुरवलिया स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में 50 शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं कोचिंग संस्थानों के निदेशकों को उनके योगदान के लिए ‘चम्पारण शिक्षा रत्न सम्मान’ से नवाजा गया।

शिक्षा और सामाजिक सेवा के कार्यों की सराहना

स्थापना दिवस समारोह के दौरान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में चम्पारण फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित रंजन, विशिष्ट अतिथि प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. जफर कमाल अंजुम, फाउंडेशन के समन्वयक सच्चिदानंद ठाकुर, कुंदन शांडिल्य, ओमप्रकाश कुशवाहा, नंदनी ज्वेलर्स के मुनेश्वर आर्य, अब्दुल्ला अरशद सरहदी, प्रमोद राय तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. जावेद कमर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लच्छुछापर की छात्राओं ने भावपूर्ण प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular