HomeBIHARमोतिहारीविशेष अभियान में तीन वारंटी गिरफ्तार

विशेष अभियान में तीन वारंटी गिरफ्तार

फोटो : पुलिस गिरफ्त में गिरफ्तार आरोपी

पीपराकोठी : थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर अलग अलग मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था. पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में सूर्यपुर गांव निवासी भैरो पासवान, नरेश पासवान एवं दिनेश राम शामिल हैं. पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को उनके गांव से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है. थाना पुलिस द्वारा फरार वारंटियों एवं अन्य मामलों में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular