HomeUncategorizedवीडियो वायरल के पश्चात बेतिया पुलिस सक्रिय, शिकारपुर थाना के गृहरक्षक पर...

वीडियो वायरल के पश्चात बेतिया पुलिस सक्रिय, शिकारपुर थाना के गृहरक्षक पर कार्रवाई

एसडीपीओ के जाँच प्रतिवेदन पर एसपी ने तत्काल ड्यूटी से हटाकर अनुबंध (बंधपत्र) रद्द की कार्रवाई

देशवाणी 

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गृह रक्षक का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस ने एसडीपीओ के जाँच प्रतिवेदन पर त्वरित कार्रवाई किया है। मामला पुलिस अधीक्षक बेतिया कुमार गौरव के संज्ञान में आते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज से जांच कराया, जाँच प्रतिवेदन पर गृह रक्षक संख्या 262757 उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से शिकारपुर थाना से क्लोज कर दिया गया है। उन्हें कर्तव्य से वंचित करते हुए उनका बंधपत्र खंडित करने की कार्रवाई की गई है। पश्चिम चम्पारण की बेतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता (ज़ीरो टॉलरेंस) की नीति पर कार्य कर रही है। किसी भी पुलिसकर्मी या गृह रक्षक के भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाने पर कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular