Homeबिहारमोतिहारीबिहार पुलिस व एसएसबी 44 वीं वाहिनी का मजुराहा में पौधारोपण सम्पन्न

बिहार पुलिस व एसएसबी 44 वीं वाहिनी का मजुराहा में पौधारोपण सम्पन्न

-

देशवाणी 

बेतिया : सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज व बिहार पुलिस ने बिहार पुलिस लाइन फायरिंग रेंज मजुराहा मोतिहारी में संयुक्त रुप से वृक्षारोपण किया। उपर्युक्त कार्यक्रम बलवंत सिंह नेगी सेनानायक 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के मार्गदर्शन व गुलाब यादव सहायक कमांडेंट 44 वाहिनी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें निरीक्षक/सा. मुकेश कुमार यादव, 44 वाहिनी, नि./सा.धर्मेंद्र कुमार यादव, क्षेत्रक मु. बेतिया बिहार पुलिस के रक्षित पु. उपा.राजेश कुमार मांझी, मेजर पुलिस नि. सलाउदिन, प्रा.पु.अ.नि.

शिवाजी प्रजापति, पु.अ.नि.नीलम कुमारी ने कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का सामूहिक पौधरोपण किया। ‘इस अभियान का मुख्य उदेश्य घटते वन क्षेत्र की भरपाई करना और क्षेत्रीय नागरिको के मध्य पर्यावरण संतुलन के प्रति जागृति उत्पन्न करना एवं सतत विकास को बढ़ावा देना है, पर्यावरण केवल हमारे अस्तित्व का आधार नहीं बल्कि इसका संरक्षण हमारा नैतिक उत्तरदायित्व, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें व्यतिगत स्तर पर पेड़ लगाने की आदत डालने होंगे। इस कार्यक्रम में एसएसबी 44 वाहिनी एवं बिहार पुलिस के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहें।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts