Homeबिहारमोतिहारीसूर्यपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ

सूर्यपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ

-

-विधायक प्रमोद कुमार ने किया उद्घाटन

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुर गांव में बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय (बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की अंगीभूत इकाई) का शुभ उद्घाटन सह दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई.

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा. अब युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों से नियमित अध्ययन एवं अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया. समारोह में मुखिया संतोष शर्मा, शिक्षकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts