spot_img
Tuesday, July 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदीपावली तक नेक्‍स्‍ट जेनरेशन जीएसटी सुधार शुरू किए जाएंगे

दीपावली तक नेक्‍स्‍ट जेनरेशन जीएसटी सुधार शुरू किए जाएंगे

-

SHABD,Delhi AIR, August 15, 

Synopsis : प्रधानमंत्री ने घोषणा कि आगामी दीपावली तक नेक्‍स्‍ट जेनरेशन जीएसटी सुधार शुरू किए जाएंगे। इनका उद्देश्‍य रोजमर्रा की वस्‍तुओं पर कर की दरें कम करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा –

“इन सुधारों से सामान्‍य जनों, किसानों, मध्‍य वर्ग और सूक्ष्‍म, लघु तथा मध्‍यम उद्यमों को राहत मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।”

प्रधानमंत्री ने घोषणा कि आगामी दीपावली तक नेक्‍स्‍ट जेनरेशन जीएसटी सुधार शुरू किए जाएंगे। इनका उद्देश्‍य रोजमर्रा की वस्‍तुओं पर कर की दरें कम करना है। उन्‍होंने कहा कि इन सुधारों से सामान्‍य जनों, किसानों, मध्‍य वर्ग और सूक्ष्‍म, लघु तथा मध्‍यम उद्यमों को राहत मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

प्रधानमंत्री ने  नेक्‍स्‍ट जेनरेशन सुधारों को लागू करने के लिए एक प्रतिबद्ध सुधार कार्यदल बनाने की भी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि इसका लक्ष्‍य आर्थिक विकास में तेजी लाना, लाल फीता शाही समाप्‍त करना, शासन को आधुनिक बनाना और 2047 तक भारत को दस ट्र‍िलियन की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने के लिए तैयार करना है।

श्री मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और अवैध प्रवास की वजह से आबादी के असंतुलन के खतरों को उजागर किया। उन्‍होंने घोषणा की कि एक उच्‍च अधिकार प्राप्‍त डैमोग्रेफक मिशन शुरू किया जाएगा। ताकि राष्‍ट्रीय सुरक्षा की इस चुनौती से निपटा जा सके और एकता अखंडता तथा भारत के नागरिकों के अधिकारों को मजबूती प्रदान की जा सके। 

श्री मोदी ने कहा कि भारत के बजट का बडा हिस्‍सा आज भी पेट्रोल, डीजल और गैस आयात पर खर्च हो रहा है। उन्‍होंने समुद्री संसाधनों के दोहन के लिए गहरे-जल में खोज के लिए राष्‍ट्रीय मिशन बनाने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि सोलर, हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विस्‍तार किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री ने निजी क्षेत्र की भागीदारी से परमाणु ऊर्जा का विस्‍तार करने के भारत के प्रयासों को उजागर किया। उन्‍होंने कहा कि दस नये परमाणु रिएक्‍टर काम कर रहे हैं। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत की स्‍वतंत्रता की सौवीं वर्षगांठ तक राष्‍ट्र का लक्ष्‍य परमाणु ऊर्जा क्षमता में दस गुना वृद्धि करना, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्‍मनिर्भता बढाना और स्‍थायी विकास में मदद करना है

प्रधानमंत्री ने महत्‍वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में देश की बढती ताकत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष के अंत तक भारत सेमी कंडेक्‍टर चिप का निर्माण शुरू करेगा। 

ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध्यिों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत का स्‍वंय का अंतरिक्ष केंद्र बनाने की महत्‍वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। श्री मोदी ने युवा वैज्ञानिकों, प्रतिभाशाली युवाओं, इंजीनियरों, पेशेवरों और सरकार के प्रत्‍येक विभाग से अपील की कि वे विमानों के लिए भारत में बने फाइटर जेट इंजन बनाने की दिशा में काम करें। 

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts