मोतिहारीः ‘नशामुक्त भारत जागरूकता अभियान’ के तहत मोतिहारी के बालगंगा स्थित एसएनएस विद्यापीठ एवं अरेराज के राधेश्याम वाटिका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार एवं राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया।
एसएनएस विद्यापीठ में झांकी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया गया।साथ हीं एसएनएस के छात्रों ने नशा के खिलाफ हाथों में पोस्टर लेकर मानव श्रृखंला भी बनाया।साथ हीं कई तरह के झाखियों का भी प्रदर्शन किया।
इस मौके पर सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।इसलिए नशे को ना कहिए और अपने सपनों को हां कहिए।उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान को निरंतर जनजागरूकता और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, डिप्टी मेयर डॉo लालबाबू प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।



