HomeBIHARमोतिहारीसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी ने अन्य उम्मीदवारों को दी...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी ने अन्य उम्मीदवारों को दी चुनौती,कहा-“शिक्षकों के बीच पला बढ़ा हूं”

मोतिहारीः सारण शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधि बढ़ गई है।उम्मीदवार अपने वोटर से सम्पर्क करने में जुट गए है।इसी क्रम में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर मोतिहारी पहुंचे और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भ्रमण कर वोटर्स से मुलाकात की।इस दौरान शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनके हर सुख दुख में वह खड़ा रहेंगे।उन्होंने नियोजित व विशिष्ट शिक्षकों के साथ मूल शिक्षकों के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने,वित्तरहित शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण और अतिथि शिक्षकों के समस्याओं के समाधान को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बताया।मोतिहारी के एमएस कॉलेज पहुंचे जदयू के एमएलसी उम्मीदवार आनंद पुष्कर ने कहा कि यह क्षेत्र मेरे लिए कोई नया क्षेत्र नहीं है।मेरे पिता ने विगत पचास वर्षों तक शिक्षकों की सेवा की है और उनके सुख दुख में साथ रहे हैं।मैं शिक्षकों के साथ हीं पला बढ़ा हूं और शिक्षकों की समस्याओं को समझता हूं।आनंद पुष्कर ने सारण निर्वाचन क्षेत्र के अन्य उम्मीदवारों को चुनौती देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में जितने प्रत्याशी चुनाव लड़ने आ रहे हैं।वह बता नहीं पायेंगे कि राज्य में कितने प्रकार के विद्यालय हैं।कितने प्रकार के निदेशालय हैं और कितने प्रकार के स्थापना है एवं शिक्षकों की क्या समस्या है।यह कोई बता नहीं पाएगा।मैंने अपने पिता के स्वर्गवास के बाद बिना पद पर रहते हुए शिक्षकों का सेवा किया है।सदन में नहीं रहते हुए भी शिक्षकों की समस्याओं को सरकार और अधिकारियों के समक्ष उठाता रहा हूं।कॉलेज,मदरसा और स्कूलों की समस्याओं का समाधान भी मैंने कराया है।इसी सरकार ने शिक्षकों को सबकुछ दिया है और यही सरकार सबकुछ देगी।मेरा काम होगा कि शिक्षक,अधिकारी और सरकार के साथ समन्वय बिठाकर शिक्षकों के समस्याओं का निराकरण करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular