spot_img
Sunday, March 22, 2026
HomeBreakingयमुना किनारे 17 जगहों पर बनाये गये मॉडल छठ घाट- रेखा गुप्ता

यमुना किनारे 17 जगहों पर बनाये गये मॉडल छठ घाट- रेखा गुप्ता

-

SHABD,New Delhi, October 22, 

Synopsis : दिल्ली की सरकार छठ पूजा को लेकर तैयारियों में जुट गयी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार यमुना किनारे लगभग 17 स्थानों पर सरकार की ओर से मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं।

अक्टूबर 22, नई दिल्ली: 

दिल्ली की सरकार छठ पूजा को लेकर तैयारियों में जुट गयी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार यमुना किनारे लगभग 17 स्थानों पर सरकार की ओर से मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज से पूरी दिल्ली में जितनी भी जगह छठ पर्व मनाया जाता है, हमारे विधायक, पार्षद और सांसद वहां जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे और स्वच्छता अभियान चलाएंगे। 27 और 28 तारीख को दिल्ली में छठ पर्व है जो दिल्ली में इस बार भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि छठ की सारी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। यमुना नदी के हमने 17 बिंदु बनाए हैं जो खूबसूरत और दिव्य छवि देने वाले हैं। उसके अलावा शहर के अंदर स्थित जिन 1000 से अधिक जगहों पर छठ पूजा मनाई जाएगी, उसके लिए भी हमारी मशीनरी पूरी तरह से लगी हुई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से यमुना पर छठ की पूजा सरकार द्वारा बंद कर दी गई थी जिस प्रतिबंध को इस बार हमारी सरकार ने हटाया है। लगभग 17 पॉइंट्स पर सरकार द्वारा मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं। दिल्ली में 1000 से अधिक छठ कार्यक्रमों के लिए आवेदन आ चुके हैं। 

फोटो- दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

New Delhi Model Chhath Ghats built at 17 locations along the Yamuna bank – Rekha Gupta.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts