spot_img
Wednesday, February 4, 2026
HomeBreakingराजगीर में भूटानी शाही बौद्ध मंदिर का भव्य उद्घाटन में भूटान के...

राजगीर में भूटानी शाही बौद्ध मंदिर का भव्य उद्घाटन में भूटान के राजा भी मौजूद

-

SHABD,राजगीर, September 4,

राजगीर स्थित शाही भूटानी बौद्ध मंदिर का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भूटान के राजा, देश के मुख्य बौद्ध भिक्षु जे खेंपो, भूटान के गृह मंत्री, राजदूत एवं अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।

04 सितंबर , राजगीर (नालंदा, बिहार):

 भारत और भूटान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करते हुए राजगीर स्थित शाही भूटानी बौद्ध मंदिर का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर भूटान के राजा, देश के मुख्य बौद्ध भिक्षु जे खेंपो, भूटान के गृह मंत्री, राजदूत एवं अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।

भारत की ओर से इस समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. सुनील कुमार ने शिरकत की। सभी गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस मंदिर का निर्माण भारत-भूटान मैत्री के प्रतीक के रूप में किया गया है। यह संरचना न केवल भौतिक रूप से एक सुंदर स्थापत्य का उदाहरण है, बल्कि दोनों देशों के बीच बौद्ध सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक भी है।

मंदिर के उद्घाटन के दौरान, भूटानी बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किए गए। भूटान के राजा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भारत-भूटान के संबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 

“बौद्ध धर्म ने हमारे देशों को जोड़ने में सेतु का कार्य किया है और यह मंदिर उसी भावना को साकार करता है।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस अवसर पर कहा, 

“भारत और भूटान न केवल भौगोलिक रूप से निकट हैं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संबंध भी गहरे हैं। यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए इन संबंधों की प्रेरणा बनेगा।”

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंदिर को नालंदा की बौद्ध विरासत का आधुनिक विस्तार बताते हुए राज्य सरकार की ओर से इस पहल की सराहना की।

इस समारोह में भूटानी नागरिकों, बौद्ध भिक्षुओं, राजगीर के स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

वीडियो

Caption :

राजगीर स्थित शाही भूटानी बौद्ध मंदिर का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भूटान के राजा, देश के मुख्य बौद्ध भिक्षु जे खेंपो, भूटान के गृह मंत्री, राजदूत एवं अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।

Nalanda | The grand inauguration of the Royal Bhutanese Buddhist Temple located in Rajgir was held today. On this occasion, the King of Bhutan, the country’s Chief Buddhist Monk (Je Khenpo), Bhutan’s Home Minister, the Ambassador, and other senior delegates were present. SHABD,राजगीर, September 4,

Nalanda grand inauguration of Royal Bhutanese Buddhist Temple located in Rajgir

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts