spot_img
Thursday, March 19, 2026
HomeBreakingगांधी जयंती पर मोतिहारी के चरखा पार्क के कार्यक्रम में सांसद राधामोहन...

गांधी जयंती पर मोतिहारी के चरखा पार्क के कार्यक्रम में सांसद राधामोहन साथ शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री सतीश दुबे

-

मोतिहारी। महात्मा गांधी की जयंती और पूर्वी चंपारण जिला स्थापना दिवस पर स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह द्वारा निर्माण कराया गया चरखा पार्क,  जिले का केन्द्रबिन्दु रहा। यहा पर ढेरों कार्यक्रम हुए। यहां दिनभर बच्चे सहित लोगों की भीड़ देखने को मिली।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केन्द्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे भी पहुचे हुए थें।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्वी चंपारण जिला स्थापना दिवस के अवसर पर चरखा पार्क में महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद राधा मोहन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार और जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल सहित प्रमुख व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति के बाद, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान की जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया था।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts