spot_img
Friday, June 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपश्चिम बंगाल बस हादसा : मृत 11 तीर्थ यात्रियों के शवों को...

पश्चिम बंगाल बस हादसा : मृत 11 तीर्थ यात्रियों के शवों को शनिवार देर रात मोतिहारी लाया गया

-

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में शुक्रवार (15 अगस्त) को हुए बड़े सड़क हादसा में मृत श्रधालुओं के सभी 11 शव को मोतिहारी लाया गया। सभी शवों को सात एम्बुलेंस के जरिये मोतिहारी लाये गयें। शव जैसे ही गांव पहुंचे, मातम छा गया। परिजनों के करुण क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया।

भीषण टक्कर : तीर्थयात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई
पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में शुक्रवार (15 अगस्त) को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक टक्कर में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मोतिहारी सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार देर रात मोतिहारी पहुंचे शव, गमगीन हुआ माहौल
शनिवार की देर रात मृतकों के सभी 11 शव सात एम्बुलेंस के जरिये मोतिहारी लाए गए। शव जैसे ही गांव पहुंचे, मातम छा गया। परिजनों के करुण क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मौत की खबर सुनकर गांववालों ने शोक में चूल्हा तक जलाना बंद कर दिया।

प्रशासन और पुलिस ने की मदद
शवों को सुरक्षित मोतिहारी लाने में बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरा सहयोग किया। सभी शवों को कॉफिन में रखकर पश्चिम बंगाल से मोतिहारी भेजा गया।

गांवों में पसरा सन्नाटा
घटना के बाद से पीड़ित परिवारों और गांववासियों में गहरा दुख व्याप्त है। पूर्वी चंपारण जिले के इतने लोगों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ केवल संवेदना और शोक संदेश की ही गूंज सुनाई पड़ रही है।


West Bengal Bus Accident 11 Pilgrims Dead, Bodies Brought to Motihari Late Saturday Night

Related articles

Video thumbnail
19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts