spot_img
Monday, July 13, 2026
Homeबिहारमोतिहारीएक चेसी नम्बर पर दो बाइक, फर्जी ऑनर ने असली मालिक से...

एक चेसी नम्बर पर दो बाइक, फर्जी ऑनर ने असली मालिक से PAN व आधार की डिटेल मॉंगी, तब खुला मामला

-

Motihari|निखिल विजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।


एक ही इंजन और रजिस्ट्रेशन नम्बर पर दौड़ रही दो बाइक-

मोतिहारी और सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया है। यहां एक ही इंजन, चेसी और रजिस्ट्रेशन नम्बर पर दो अलग-अलग बाइक सड़कों पर चल रही थीं। असली सीतामढ़ी में और नकली पूर्वी चम्पारण में।

यह खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने खुद को बाइक का मालिक बताकर, वाहन ट्रांसफर कराने के लिए, असली मालिक से आधार कार्ड, पैन नम्बर और ओटीपी की मांग की।

संदेह होने पर असली मालिक ने कराई जांच

असली मालिक सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया जमुआ निवासी अजय कुमार प्रसाद ने नंबर की जानकारी जुटायी तो सामने आया कि कॉल मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनीघाट गांव निवासी संजय कुमार सहनी के पास से आया था। इसके बाद अजय ने थाने में शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को पकड़ा-

शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने जांच शुरू की और संजय कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से फर्जी बाइक को जब्त कर लिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी की बाइक पर इंजन और चेसी नम्बर को खुरचकर सीतामढ़ी के अजय कुमार प्रसाद की गाड़ी का नम्बर पंच किया गया था।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया –

“गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।”


Motihari | Two Motorcycles Running with the Same Engine and Registration Number in East champaran and Sitamarhi

Motihari Fraudulent, Running Two Motorcycles, with Same Engine Registration Number, in East champaran and Sitamarhi,

Sources

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts