spot_img
Saturday, June 13, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में टेरर फंडिंग : पटना पुलिस ने 102 करोड़ रुपये की...

मोतिहारी में टेरर फंडिंग : पटना पुलिस ने 102 करोड़ रुपये की अवैध फंडिंग रैकेट का पर्दाफाश किया

-

Motihari |घोड़ासहन| राजू प्रकाश|

घोड़ासहन में साइबर कैफे संचालक और फल व्यवसायी से विदेशी मुद्रा बरामद

पटना पुलिस ने मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक स्थित साइबर कैफे में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।पुलिस की रेड में 98 आधार कार्ड, पासबुक, चेकबुक और 9 डिजिटल स्कैनर बरामद किए गये। उक्त कैफे के संचालाक भूषण चौधरी और उसके बेटे गोलू कुमार हैं, जिन्हें यूपी पुलिस, 18 अगस्त को ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ये सभी दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस पुलिस ने जब्त कर लिये हैं तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

यह कार्रवाई 101 करोड़ 34 लाख रुपये की टेरर फंडिंग की शिकायत के बाद हुई। दरअसल, यूपी पुलिस को इस बड़े रैकेट की सूचना मिली थी और 18 अगस्त को टीम ने मौके पर छापेमारी करते हुए भूषण चौधरी और उसके बेटे गोलू कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों कैफे संचालक पिता-पुत्र पर आरोप है कि वे ब्लैक मनी को व्हाइट कर विदेश भेजने के नेटवर्क में सक्रिय थे।

उनके आवास से कई देशों की करैंसी के अलावा विदेशी रोलेक्स घड़ी भी मिली है। यह बरामदगी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि कैफे चलाने वाले और फल व्यवसायी के घर विदेशी संपत्ति कैसे आई, इस पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय समुदाय में शक है कि कहीं दोनों देशविरोधी गतिविधियों में तो नहीं जुड़े हैं।

पुलिस जांच-पड़ताल तेज

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यूपी पुलिस ने कुछ दिन पूर्व दोनों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों आरोपी यूपी की जेल में हैं, व आगे रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस दल इलाके के आलोक कुमार की भी तलाश कर रही है, जो गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जांच में कई महत्वपूर्ण कागजात जैसे 98 आधार कार्ड, 8 ड्राइविंग लाइसेंस, 16 वोटर आईडी, 5 लेबर कार्ड, 4 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड, 1 चेकबुक और 9 स्कैनर भी बरामद हुए हैं।

करोड़ों की विदेशी ट्रांजैक्शन

जांच में सामने आया है कि भूषण कुमार फल व्यवसाय करता था, जबकि उनका पुत्र साइबर कैफे का संचालन करता था। यूपी के विकास कुमार ने साइबर ठगी की शिकायत की थी, जिसके आधार पर नवादा जिले के पथरा इंग्लिस समेत पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि घोड़ासहन के गोलू और उसके पिता भूषण ने पांच भारतीय और एक नेपाली बायनेन्स आईडी के माध्यम से करीब 101 करोड़ रुपये विदेश भेजे हैं। सबसे अधिक लेन-देन गोलू कुमार के आईडी से हुई, जबकि दूसरी बड़ी राशि भूषण कुमार की आईडी से ट्रांसफर हुई। नेपाली अकाउंट के विवरण के लिए बायनेन्स से डाटा मांगा गया है और शेष आईडी की जांच भी चल रही है।

संदिग्ध नेटवर्क और सख्ती

पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है ताकि देश विरोधी गतिविधियों के किसी भी कनेक्शन को पकड़ने में सफलता मिले। केस से जुड़े सभी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

Motihari | Terror Funding in Motihari: Patna Police Busts ₹101 Crore Illegal Funding Racket in Gorasahan.

Sources

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts