spot_img
Wednesday, June 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : सुगौली के शॉपिंग सेंटर के मालिक पर जानलेवा हमला, उनपर...

मोतिहारी : सुगौली के शॉपिंग सेंटर के मालिक पर जानलेवा हमला, उनपर दो गोलियाँ दागी, बाल-बाल बचे

-

Motihari Latest news|Sugauli


शनिवार की रात सुगौली के ताज चौक पर स्थित ताज शॉपिंग सेंटर के मालिक फैसल यूसुफ पर बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली चला चलाकर जान लेने की कोशिश की। उनपर दो गोलियाँ दागी गयीं। लिहाज़ा हमलावर का निशाना चूक गया। जिससे वे बाल-बाल बच गये।

सीसी टीवी कैमरे का फ़ुटेज।

यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब फैसल अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही वे सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। वे सीढ़ियों पर रुककर बात करने लगे।

इसी बीच दो अज्ञात युवक, जो बाइक पर सवार थे, उन्होंने फैसल पर दो फायर किए। सौभाग्यवश दोनों गोलियां चूक गयी — एक सीढ़ी की मार्बल पर लगी और दूसरी हवा में निकल गयी।

इस घटना से फैसल का परिवार और आस-पास के दुकानदारों में दहशत फैल गई है। फैसल ने बताया कि उन्हें पहले यह एहसास ही नहीं हुआ कि गोली चलाई गई है।

प्रत्यक्षदर्शी अफरोज आलम और अन्य लोगों ने बताया कि सफेद रंग की बाइक पर दो युवक सवार थे, दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक रक्सौल की ओर से आई थी। पीछे बैठे युवक ने ही पिस्टल निकाल कर गोली चलाई और फिर छपवा चौक की ओर भाग निकले।

यह भी बताया जा रहा है कि घटना से पहले अपराधियों ने ताज चौक का चक्कर लगाकर फैसल की रेकी (निगरानी) की थी।

ताज चौक क्षेत्र में कई बड़े मॉल और दुकानें हैं, इसलिए यह इलाका बहुत व्यस्त रहता है।

घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उन्होंने गोली चलने की पुष्टि की, हालांकि गोली का खोखा (कारतूस का खोल) नहीं मिला। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Motihari: Shopping Center Owner in Sugauli at Tajpur Chowk Survives Assassination Attempt, Two Shots Fired

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts