spot_img
Wednesday, June 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीकेमिकल के नाम पर मंगायी जा रही थी स्प्रिट, ट्रक जब्त, चालक...

केमिकल के नाम पर मंगायी जा रही थी स्प्रिट, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

-

Motihari Latest news|

मोतिहारी जिले के कोटवा-छपवा पथ पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तुरकौलिया पुलिस ने मावा गांव के पास सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक को जब्त किया है।

ट्रक पर चूना के साथ-साथ भारी मात्रा में स्प्रिट छुपाकर ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारी मात्रा में स्प्रिट और चुना बरामद

पुलिस ने जब्त ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 148 डिब्बों में छुपाकर रखे गए कुल 2960 लीटर स्प्रिट और 75 बोरी चुना बरामद हुए। ये स्प्रिट केमिकल के नाम पर मंगाई जा रही थी, जिसे बाद में अवैध तरीके से उपयोग किया जाता। ट्रक के साथ-साथ चुनाव से जुड़ा एक्सप्रेस भी जब्त किया गया है।

चालक गिरफ्तार, माफियाओं की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार ट्रक को जब्त किया गया है। गिरफ्तार चालक उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के मोगनीपुर गांव निवासी हर्षित सिंह है। पुलिस फिलहाल स्थानीय स्तर पर इस पूरे स्पिरिट माफिया गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।

छापेमारी टीम में कई अधिकारी शामिल

इस छापेमारी अभियान में सज्जाद वन के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार, निरीक्षक मुन्ना कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, दरोगा रवि रंजन, विकास कुमार, विश्वजीत कुमार, पहलाद कुमार और विजय कुमार शामिल थे।

पुलिस की सतर्कता से बड़ी तस्करी नाकाम

पुलिस की समय रहते हुई कार्रवाई से बड़ी तस्करी की योजना नाकाम हो गई है और शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। स्थानीय प्रशासन मामले की पूरी जांच में जुटा हुआ है और माफिया गिरोह के अन्य सदस्यों की खोजबीन जारी है।


Motihari | Spirit Was Being Procured in the Name of Chemicals: Truck Seized, Driver Arrested

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts