spot_img
Wednesday, June 24, 2026
Homeबिहारमोतिहारीसंग्रामपुर थाने के दारोगा अवैध वसूली के आरोप में गिरफ़्तार, एसपी को...

संग्रामपुर थाने के दारोगा अवैध वसूली के आरोप में गिरफ़्तार, एसपी को भेजा गया था वसूली का वीडियो

-

वाहन जांच के नाम पर हो रही थी कथित अवैध वसूली

संग्रामपुर थाना क्षेत्र में तैनात दारोगा मसरूर आलम को वाहन जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गयी। बताया जा रहा है कि दारोगा बीते नौ माह से संग्रामपुर थाना में पदस्थापित थे।


वायरल वीडियो बना सबूत

वाहन जांच के दौरान कथित अवैध वसूली करते हुए दारोगा का वीडियो किसी ने बनाकर अरेराज डीएसपी रवि कुमार को भेजा। पुलिस के मुताबिक़ जांच के बाद वीडियो को सही पाया गया। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गयी।


प्राथमिकी दर्ज, तुरंत गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने वायरल वीडियो के आधार पर दारोगा मसरूर आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


एसपी ने दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश

एसपी स्वर्ण प्रभात ने रिश्वत मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद आरोपी दारोगा को थाने की हाजत में रखा गया है।


जांच में हुआ खुलासा

अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया-

“वाहन जांच के नाम पर रुपए वसूले जाते थे। जांच में साफ हो गया कि दारोगा मसरूर आलम द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी। अब इस मामले में आगे कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।”


Motihari | Sangrampur Police Sub-Inspector Masroor Alam Arrested on Bribery Charges, Illegal Extortion Video Sent to SP.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts