Latest news Motihari |East Champaran|निखिल विजय कुमार सिंह|
मोतिहारी। कचहरी चौक पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना की खबर आयी है। महिला बच्चे को घायल कर वाहन महात्मा गॉंधी प्रेक्षागृह के सामने पलट गया है।
बताया गया है कि आज सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार बहन ने मॉर्निंग वॉक में निकले महिला व बच्चे को चपेच मे लिया है। फिर तेज रफ्तार वाहन पलट गया। जिसके ड्राइवर की स्थिति भी गंभीर बतायी जा रही है।
इसे भी पढे़/ कृपया नीचे क्लिक करें-
मोतिहारी (बिहार):
शुक्रवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार प्रेक्षागृह के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं और एक बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार का ड्राइवर पहले से ही घायल था। उसे चाकू लगा था। घायल अवस्था में ही वह खुद गाड़ी चला रहा था। ड्राइवर रूपेश को उसके भतीजे ने आज ही सुबह चाकू मार दिया था।
कौन-कौन घायल हुआ?
घायलों में शामिल हैं:
- प्रियंका सिंह (34 वर्ष) – शशि रंजन सिंह की पत्नी
- श्रेया कुमारी (14 वर्ष) – प्रियंका सिंह की बेटी
- रेनू देवी – प्रियंका की भाभी
सभी को इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।
हादसा कैसे हुआ?
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह प्रेक्षागृह के गेट पर बैठा था। तभी एक तेज रफ्तार कार पहले एक पेड़ से टकराई, फिर बिजली के खंभे से भिड़ी और उसके बाद सड़क किनारे चल रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी।
चालक कौन था?
कार चला रहा व्यक्ति रूपेश कुमार (25 वर्ष), चांदमारी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता का बेटा है। हादसे के समय वह खुद भी पहले से घायल था।
रूपेश घायल कैसे हुआ?
जानकारी के अनुसार, रूपेश को उसके ही भतीजे आलोक ने आपसी विवाद में चाकू मार दिया था। घायल होने के बावजूद रूपेश खुद अपनी कार से अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार हादसे का शिकार हो गयी।
पुलिस की कार्रवाई:
- पुलिस ने अभियुक्त भतीजे आलोक को गिरफ्तार कर लिया है।
- पूछताछ में आलोक ने कबूल किया कि उसने गुस्से में आकर चाचा को चाकू मार दिया।
- जब चाचा (रूपेश) ने फोन उठाना बंद कर दिया, तो आलोक ने घरवालों को जानकारी दी और बाद में उसे हादसे की सूचना मिली।
नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और सभी घायलों का इलाज जारी है।
Road accident on Motihari Kachahari Road – Woman and child injured during morning walk, vehicle overturned, driver also seriously hurt
A road accident occurred on Kachahari Road in Motihari, where a vehicle overturned. During the incident, a woman and a child, who were out for a morning walk, were injured. The driver of the vehicle also sustained serious injuries.