spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में तीज महोत्सव पर महिलाओं ने सजाए हाथ, नि:शुल्क मेंहदी का...

रक्सौल में तीज महोत्सव पर महिलाओं ने सजाए हाथ, नि:शुल्क मेंहदी का आयोजन

-

Motihari|Raxaul|अनिल कुमार|

सौ से अधिक महिलाओं ने कराया हाथों में मेंहदी डिज़ाइन
रक्सौल। सावन और तीज के अवसर पर शहर का माहौल धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। रविवार को बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में राइज एनजीओ और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सौ से अधिक महिलाओं को विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा नि:शुल्क मेंहदी लगाई गई।

दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत राइज की सचिव शिखा रंजन, महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, सचिव संगीता अग्रवाल, अनुराधा शर्मा और सावन सुहाना मेंहदी के धीरज कुमार ने दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ की।

हरतालिका तीज का महत्व और शुभकामनाएं
इस मौके पर शिखा रंजन और सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से कहा कि मंगलवार, 26 अगस्त को हरतालिका तीज व्रत है। यह पर्व दाम्पत्य स्नेह, परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने सभी दम्पतियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह व्रत पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम और जीवनभर के स्नेह का प्रतीक माना जाता है।

मेंहदी को माना गया सौभाग्य और आस्था का प्रतीक
संगीता अग्रवाल और अनुराधा शर्मा ने बताया कि तीज के मौके पर हाथों में मेंहदी रचाना विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि सोलह शृंगार कर जब महिलाएं मेंहदी से सजे हाथों से व्रत करती हैं, तो उन्हें माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह परंपरा न केवल शृंगार का हिस्सा है, बल्कि आस्था, प्रेम और समर्पण का भी प्रतीक है।

महिलाओं ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस अनूठी पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन हमारे धार्मिक व सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में रहीं कई महिलाएं उपस्थित
इस मौके पर सोनू काबरा, संगीता अग्रवाल, शिखा रंजन, अनुराधा शर्मा, बबली अग्रवाल, सोनी कुमारी और लक्ष्मी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


Motihari | Raxaul| Women Celebrate Teej Festival in Raxaul with Free Mehndi Application

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts