spot_img
Tuesday, July 7, 2026
HomeBreakingभारत-नेपाल सीमा पर वीजा समाप्त होने पर यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर वीजा समाप्त होने पर यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार

-

नेपाल घूमने और करेंसी बदलने आया था यूक्रेनी नागरिक

रक्सौल। अनिल कुमार।

नेपाल में प्रवेश के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 47वीं बटालियन ने एक यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नागरिक का नाम बोरी बॉंडरेंको है, जिसकी भारतीय वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

Ukrainian Citizen in police custody in Indo-Nepal Border. Deshvani

सीमा पर जांच के दौरान जब एसएसबी के जवानों ने उनके पासपोर्ट और वीजा की जांच की, तो वीजा एक्सपायर पाया गया। इसके बाद एसएसबी ने बोरी बॉंडरेंको को हरैया थाना को सौंप दिया।

पूछताछ में बोरी बॉंडरेंको ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के मायापुर में भक्ति सिद्धान्त सरस्वती रोड स्थित नीनांचल भवन में रह रहा था। उसने बताया कि वह नेपाल घूमने के साथ-साथ अपने मोबाइल नेटवर्क को नेपाली सिम से जोड़कर यूक्रेनी करेंसी को भारतीय करेंसी में बदलने की योजना बना रहा था।

दरअसल, भारत में यूक्रेनी सिम कार्ड रोमिंग में काम नहीं करता, जबकि नेपाल में यह सिम कार्ड सक्रिय रहता है। इसलिए वह नेपाल जाकर अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करना चाहता था।

भारतीय वीजा फेल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि भारतीय वीजा की वैधता खत्म होने के चलते बोरी बॉंडरेंको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा की सतर्कता को दर्शाती है, जहां एसएसबी के जवान हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखते हैं। फिलहाल, यूक्रेनी नागरिक के पिछले यात्रा रिकॉर्ड और भारत में उसकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

Ukrainian Citizen Arrested at India-Nepal Border for Expired Visa

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts