spot_img
Wednesday, June 17, 2026
HomeBreakingअजब-गजब दुस्साहस: टेंपो चालक से स्कैनर के जरिए रुपये ट्रांसफ़र कराकर लूटा,...

अजब-गजब दुस्साहस: टेंपो चालक से स्कैनर के जरिए रुपये ट्रांसफ़र कराकर लूटा, तीन गिरफ़्तार

-

मोतिहारी की संग्रामपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 3 आरोपित गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

Motihari|East Champaran Today’sBigBreakingCrimeNews report by निखिल विजय कुमार सिंह|

मोतिहारी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखी लूट की घटना सामने आई, जहां अपराधियों ने टेंपो चालक से डिजिटल तरीके से 55,000 रुपये ट्रांसफ़र करा लिए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया।

गिरफ़्तार अभियुक्तों में जमुनिया जसौली, कोटवा निवासी आलोक कुमार व प्रतापपुर मठिया निवासी क्रमशः अमित व बब्लू का नाम शामिल है।

कैसे हुई डिजिटल लूट?

1 मार्च 2025 को शाम 5:30 बजे, छपवा चौक सुगौली से तीन लोगों ने नसीम अख्तर के CNG टेंपो को फुलवरिया जाने के लिए रिजर्व किया। जब टेंपो संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना मठिया के पास ब्रह्म स्थान पहुंचा, तो इन अपराधियों ने चालक से 5000 रुपये मांगे। इसके बाद, उसके मोबाइल को जबरन स्कैनर के जरिए 55,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए और मोबाइल लेकर फरार हो गए

SIT टीम ने 24 घंटे में किया खुलासा

घटना की एफआईआर संग्रामपुर थाना में दर्ज कराई गई, जिसके बाद SIT टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

  1. आलोक कुमार (मास्टरमाइंड), पिता- सुरेंद्र ठाकुर, निवासी जमुनीया जसौली, थाना कोटवा
  2. अमित कुमार, पिता- स्व. सुरेश गिरी, निवासी प्रताप मठिया, थाना संग्रामपुर
  3. बब्लु कुमार, पिता- स्वरूप पासवान, निवासी प्रताप मठिया, थाना संग्रामपुर

बरामद सामान

  • वादी (टेंपो चालक) का मोबाइल – 01
  • अन्य मोबाइल – 02

पुलिस की छापेमारी टीम

  • पूर्णकांत सामर्थ, अंचल निरीक्षक, अरेराज
  • धीरज कुमार, थानाध्यक्ष, संग्रामपुर
  • अल्का कुमारी, अपर थानाध्यक्ष, संग्रामपुर
  • राहुल कुमार, संग्रामपुर थाना
  • राजेंद्र सिंह, संग्रामपुर थाना
  • सशस्त्र बल, संग्रामपुर थाना

मोतिहारी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।

Motihari|Areraj|Sangrampur|Unbelievable Boldness of Looters: Tempo Driver Robbed Digitally via Scanner, three arrested

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts