spot_img
Friday, May 15, 2026
HomeBreakingबिजली चोरी में 66 पर प्राथमिकी, 577 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन,...

बिजली चोरी में 66 पर प्राथमिकी, 577 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन, करीब 1400 ने बिल नहीं भरा

-

इस वित्तीय वर्ष में 14,300 उपभोक्ताओं ने एक बार भी भुगतान नहीं किया है। इन्हें चिन्हित कर नोटिस भेजा गया है।

Motihari/ Raxaul today’s breaking news of Electricity department by अनिल कुमार।

बिजली विभाग ने बकाया बिल का भुगतान न करने वालों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को रक्सौल विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अभियंताओं द्वारा चलाए गए सघन जांच अभियान में 66 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि 577 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

बिल बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटते विभागकर्मी व पदाघिकारिगण। फोटो- देश वाणी।

प्राथमिकी दर्ज मामलों की स्थिति-

रक्सौल शहर के बैंक रोड, अहिरवा टोला, सैनिक रोड और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के 66 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें प्रमुख रूप से:

  • रक्सौल ग्रामीण: 17
  • रामगढ़वा: 5
  • सुगौली: 10
  • आदापुर: 11
  • छौड़ादानो: 5
  • घोड़ासहन: 4
  • बनकटवा: 9

कनेक्शन कटने के मामले-

रक्सौल और घोड़ासहन अवर प्रमंडल क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। प्रमुख स्थान:

  • रामगढ़वा: चंपापुर (13), अधकपरिया (17), सकरार (11), मुरला (18)
  • सुगौली: मनसिंघा (20), सुकुल पाकर (18), बगही (13)
  • रक्सौल ग्रामीण: पुरंदरा (98), मुसहरवा (42), भेलाही (21)

अन्य कार्रवाई-

विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति कर रहा है, लेकिन समय पर बिल भुगतान की अपील भी की जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में 14,300 उपभोक्ताओं ने एक बार भी भुगतान नहीं किया है। इन्हें चिन्हित कर नोटिस भेजा गया है।

बकायेदारों को उनकी देयता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत कर कार्रवाई की जा रही है:

  • 2 हजार, 5 हजार, 10 हजार और 50 हजार से ऊपर की देयता वाले उपभोक्ता।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अपील-

अभियंता अजय कुमार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से समय पर बैलेंस रिचार्ज करने और नकारात्मक बैलेंस से बचने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की सेवा में कोई बाधा नहीं होगी।

बिजली विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग अपने बकाया बिलों का निपटारा करने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts