spot_img
Tuesday, July 14, 2026
HomeUncategorizedरक्सौल में एसएसबी ने 'आकाश' बने मो. समीर को दबोचा, प्रेम जाल...

रक्सौल में एसएसबी ने ‘आकाश’ बने मो. समीर को दबोचा, प्रेम जाल में फंसाकर ला रहा था नाबालिग लड़की

-

Motihari Latest news| Indo-Nepal Border| Raxaul| अनिल कुमार|

“आकाश” नाम के फर्जी फेसबुक आईडी से लड़की को प्रेम जाल में फंसाया था-

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का एक बड़ा मामला फिर सामने आया है। शनिवार को रक्सौल स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर एक युवक, मोहम्मद समीर, को एक नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया।

मोहम्मद समीर ने खुद को “आकाश” बताकर और फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। वह उसे नेपाल से भारत लाने की कोशिश कर रहा था।

मानव तस्कर मो. समीर को SSB 47 Battalion ने दबोचा।

नाबालिग लड़की का सफल रेस्क्यू

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की 47वीं वाहिनी ने संदेह होने पर युवक और लड़की को रोका। पूछताछ में पता चला कि युवक अपना असली नाम छुपाकर लड़की को धोखा दे रहा था। एसएसबी की टीम ने स्वच्छ रक्सौल और नेपाल के एनजीओ ‘मैती नेपाल’ की मदद से गहन जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फेसबुक पर खुद को हिंदू बताया और नाबालिग सोनी कुमारी से दोस्ती कर ली।

काउंसलिंग के दौरान लड़की ने बताया –

उसे मोहम्मद समीर के असली नाम की जानकारी नहीं थी और न ही उसे पता था कि वह उसे भारत में कहां ले जा रहा था।

मोहम्मद समीर के मोबाइल की जांच में ‘आकाश‘ नाम से कई हिंदू लड़कियों से बातचीत के स्क्रीनशॉट और अन्य डेटा मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक सुनियोजित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।


परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
लड़की ने बताया कि वह मोहम्मद समीर के झांसे में आकर परिवार को बिना बताए नेपाल से भारत आने के लिए तैयार हो गई थी। जब लड़की के परिवार से संपर्क किया गया, तो पता चला कि उन्होंने नेपाल के महोत्तरी जिले के बर्दीबास थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पूरे मामले के बाद, नाबालिग लड़की और आरोपी युवक मोहम्मद समीर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल की इनरवा पुलिस चौकी, बीरगंज को सौंप दिया गया है।
रेस्क्यू टीम की भूमिका
इस सफल रेस्क्यू अभियान में एएचटीयू टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक खेमराज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, महिला सिपाही शालिनी सिंह और सोनाली कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा, एनजीओ स्वच्छ रक्सौल से रणजीत सिंह और साबरा खातून ने भी अहम सहयोग दिया।
इस घटना को समय रहते विफल कर मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया और एक मासूम लड़की को अनहोनी से बचाया गया।


SSB Nabs ‘Akash’ Alias Mohd. Sameer in Raxaul for Trafficking Minor Girl After Entrapping Her in Love


Raxaul: SSB Catches Mohd. Sameer Posing as ‘Akash’, Trafficking Minor Girl He Lured with Love
SSB in Raxaul Arrests Mohd. Sameer, Posing as ‘Akash’, for Luring and Trafficking Minor Girl

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts