Motihari | रक्सौल | अनिल कुमार |
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया फल व खाद्य सामग्री का वितरण।
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, कुशल प्रशासक और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व० सुशील कुमार मोदी की जन्मजयंती के अवसर पर रक्सौल के ‘ममता माहेर’ संस्थान में एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सुशील मोदी जी का व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के दबे-कुचले और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा में समर्पित कर दिया।
इस पावन अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा ममता माहेर में निवास कर रहे असहायों एवं जरूरतमंदों के बीच अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। विधायक ने स्वयं अपने हाथों से सामग्री भेंट कर लोगों का हाल-चाल जाना।
इस सेवा कार्य के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, राकेश कुशवाहा, उप प्रमुख शम्भू दास, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कन्हैया सर्राफ, मण्डल अध्यक्ष रिंकू पांडेय, नगर मण्डल अध्यक्ष मंटू गुप्ता, रवि गुप्ता, राजकिशोर ठाकुर, कमलेश कुमार, सुमन सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में सुशील मोदी जी के बताए सेवा-मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Motihari | Raxaul |Seva activities were organized at ‘Mamta Maher’ on the birth anniversary of Sushil Kumar Modi.












