spot_img
Monday, March 9, 2026
Homeबिहारमोतिहारीजोश में चला रहे स्कॉर्पियो की रक्सौल-सुगौली मार्ग पर ट्रक से हुई...

जोश में चला रहे स्कॉर्पियो की रक्सौल-सुगौली मार्ग पर ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, 7 युवक घायल

-

Motihari | Raxaul| अनिल कुमार |


अहले सुबह हुई भीषण दुर्घटना में कई की स्थिति नाजुक

मंगलवार तड़के रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि स्कॉर्पियो सवार सभी युवक मोतिहारी में किसी जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। बताया कि देर रात तक मौज- मस्ती के बाद सुबह लौट रहे थे। रतजगा भी हुई थी और गाड़ी भी तेज गति में चला रहे थे। सभी युवक रक्सौल शहर के सभ्यता नगर और शिवपुरी मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया-

हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का समय सुबह लगभग तीन बजे बताया जा रहा है।

घायल युवकों की पहचान-

पुलिस ने घायलों की पहचान इस प्रकार की है:

  • आदित्य कुमार (पिता बाल किशोर ठाकुर, शिवपुर)
  • प्रिंस कुमार (पिता मोहन लाल, पलनवा)
  • आशीष राय (पिता मनोज राय, पोखरिया, थाना कंगली)
  • अमित कुमार (पिता रौशन यादव, कंगली थाना)
  • डब्ल्यू कुमार (पिता कमल किशोर, गाद गमहरिया)
  • आदित्य कुमार (पिता गोरख राम, कंगली थाना)
  • अनुज तिवारी (पिता मुन्ना तिवारी, जगधर पलनवा)

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में अमित कुमार और डब्ल्यू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मोतिहारी से लौट रहे थे सभी युवक

सूत्रों ने बताया कि हादसे से पहले सभी किशोरवय युवक मोतिहारी से वापस लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, वे अपने एक बीमार मित्र से मिलने गए थे, जबकि स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। सभी युवक रक्सौल शहर के सभ्यता नगर और शिवपुरी मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं।

ट्रक चालक दुर्घटना के बाद फरार-

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक का एक पहिया व नंबर प्लेट उसमें फंस गया। दुर्घटना के बाद ट्रक (संख्या NL-01AJ-7838) का चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। हादसे के समय स्कॉर्पियो कौन चला रहा था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।


Motihari | Raxaul| Scorpio and Truck Collide Head-on on Raxaul-Sugauli Road, 7 Youths Injured

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts