spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया जीएमसीएच में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना, ओपीडी सेवा...

बेतिया जीएमसीएच में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना, ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप

-

SHABD,बेतिया, August 26, 

पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित जीएमसीएच अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया, जिससे ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप हो गयी।

26 अगस्त , बेतिया (पश्चिम चंपारण, बिहार):

 मंगलवार को बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में प्रशिक्षु चिकित्सकों ने अपने मासिक मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर ओपीडी सेवा बंद कर दी।

सभी प्रशिक्षु चिकित्सक ओपीडी गेट के सामने धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार एवं वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अचानक सेवा बाधित होने के कारण इलाज के लिए आए मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

धरने पर बैठे प्रशिक्षु चिकित्सक इंसा रहमान ने कहा-

“आज हमारी स्थिति एक दैनिक मजदूर से भी बदतर हो गयी है। हमें मात्र 20,000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है, जबकि हम बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। आपातकालीन सेवा से लेकर सामान्य ओपीडी तक हर स्तर पर हमारी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।”

2020 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टर श्री नारायण शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार सरकार से मानदेय वृद्धि की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा, “हम मजबूर होकर 26 अगस्त से पूरे बिहार में हड़ताल पर जाने का निर्णय ले चुके हैं। हमारी मांग है कि मानदेय को बढ़ाकर 40,000 रुपये किया जाए। जब तक सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

धरने में इंसा रहमान, अश्विन कुमार, नारायण शर्मा, आर्यन राज, अंजनी कुमार, मनीष कुमार, अनमोल आनंद, गौरव पाठक, आलोक चंद्रा सहित कई प्रशिक्षु चिकित्सक शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

बाइट आश्विनी कुमार, इंसा रहमान (प्रशिक्षु चिकित्सक, जीएमसीएच बेतिया)

दुखीचंद महतो एवं अन्य मरीज (इलाज के लिए आये रोगी)

Caption :

पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित जीएमसीएच अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया, जिससे ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप हो गयी।

Bettiah | Sit-in at Bettiah GMCH Over Demand for Salary Hike, OPD Services Completely Disrupted

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts