spot_img
Thursday, May 14, 2026
HomeBreakingभारतीय सेना के शौर्य को सलाम करती रक्सौल में निकली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करती रक्सौल में निकली तिरंगा यात्रा

-

Raxaul| अनिल कुमार


ऑपरेशन सिंदूर में सेना की वीरता को किया गया नमन-


भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्सौल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


डॉ. संजय जायसवाल ने किया नेतृत्व-

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया। यात्रा रक्सौल के मेन रोड से निकाली गयी। इसमें स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह और इंजीनियर जीतेंद्र कुमार कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

रक्सौल में निकली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण-

यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। चारों ओर राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।


ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के रावलपिंडी तक 500 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को नष्ट कर दिया। साथ ही पाकिस्तान के नौ हवाई अड्डों को क्षतिग्रस्त किया गया और सैन्य मुख्यालय के एयरबेस को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सेना के पास परमाणु संयंत्र पर हमला करने का भी मौका था, लेकिन नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संयम बरता गया।


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना को नयी ताकत-

डॉ. जायसवाल ने कहा-

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नयी मजबूती पायी है। सरकार ने सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले लिये हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि देश और सेना के सम्मान में निकाली गयी है।”


जनता में दिखा देशप्रेम का जोश

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति से सराबोर दिखे। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रक्सौल की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब भारतीय सेना के सम्मान में एकजुट होकर देश के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया।


फोटो कैप्शन:
रक्सौल में निकाली गई तिरंगा यात्रा का दृश्य।

Motihari | Saluting the Bravery of the Indian Army: Tiranga Yatra Held in Raxaul

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts