spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीविधुत विभाग करीब 26 सौ डिफाल्टर उपभोक्ताओं को भेजेगा रेड नोटिस, रुपये...

विधुत विभाग करीब 26 सौ डिफाल्टर उपभोक्ताओं को भेजेगा रेड नोटिस, रुपये 2 करोड़ बकाया

-

राजस्व संग्रहण और लाइट डिस्कनेक्शन के लिए 11 टीमें बनायी गयीं।

रक्सौल।अनिल कुमार।
विधुत विभाग ने राजस्व संग्रहण लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। रामगढ़वा प्रशाखा में कनीय विधुत अभियंता मोहम्मद ग़ालिब ने सुपरवाइजर लव कुमार, मीटर रीडर और मानवबल के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि रामगढ़वा सेक्शन के 2560 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है, जिन पर लगभग 1.97 करोड़ रुपये बकाया है। इन उपभोक्ताओं को रेड नोटिस भेजकर बिल भुगतान के लिए सूचित किया जाएगा। छह महीने से अधिक समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की जांच भी की जाएगी, जो चोरी-छिपे बिजली का उपयोग कर रहे हैं। राजस्व संग्रहण और लाइट डिस्कनेक्शन के लिए 11 टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा, कनीय अभियंता के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय छापेमारी टीम का गठन किया गया है। यह टीम 16 पंचायतों में बड़े बकायादारों और नकारात्मक बैलेंस वाले स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की जांच करेगी।

कनीय विधुत अभियंता ने बताया कि मार्च तक राजस्व संग्रहण का लक्ष्य पूरा करने के लिए आईटीएम मनोज कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह प्रतिदिन राजस्व संग्रहण की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को देंगे।

बैठक में सेक्शन इंचार्ज लव कुमार, मीटर रीडर विनय कुमार, अखलेश तिवारी, नूर मोहम्मद, सुरेश सिंह, और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। सभी को निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य के लिए सक्रियता से काम करें और बकायादारों पर सख्त कार्रवाई करें।

फोटो: विधुत विभाग ने राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts