spot_img
Thursday, April 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपति नइम साथ मिलकर Border पर स्मैक तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाने...

पति नइम साथ मिलकर Border पर स्मैक तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाने वाली कुख्यात सइदा खातून गिरफ्तार

-

Motihari|Raxaul|अनिल कुमार|

भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल इलाके में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हरैया थाना क्षेत्र से ₹15,000 इनामी और चर्चित स्मैक तस्कर सइदा खातून को प्राप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। सइदा साल 2024 से फरार थी और पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी।पुलिस का कहना है कि सइदा अपने पति नइम के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्मैक तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रही थी।

सूचना पर सटीक कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली कि सइदा खातून अपने इलाके में छुपी हुई है। इसी सूचना के आधार पर हरैया पुलिस ने जाल बिछाया और सउदा को गिरफ्तार कर लिया।

वह हरैया थाना क्षेत्र के बड़ा परेउवा वार्ड संख्या-1 कू निवासी है और उसके पति का नाम नइम मियां है। सइदा अपने पति के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्मैक तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रही थी।

संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश
पुलिस के अनुसार, सइदा खातून और उसका पति क्षेत्र में स्मैक आपूर्ति के बड़े सिंडिकेट का संचालन कर रहे थे। इस जोड़े ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्मैक की तस्करी को चरम पर पहुंचा दिया था, जिसके चलते दोनों पर कई मामले दर्ज हैं। महिला होने के बावजूद सइदा का नेटवर्क काफी सक्रिय और ताकतवर था।

पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता
हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि सईदा खातून पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देती रही। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देशन में चल रहे विशेष मादक विरोधी अभियान के तहत लगातार दबिश और निगरानी के बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। इस गिरफ्तारी से सीमावर्ती क्षेत्र में नशे का कारोबार कमजोर हो सकता है।

आगे की कार्रवाई और नेटवर्क की तलाश
पुलिस की मानें तो सीमावर्ती इलाकों में अब तक 200 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सइदा खातून के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरे स्मैक तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

Motihari | Raxaul| Infamous Smuggling Kingpin Saida Khatoon, With A ₹15,000 Reward, Arrested

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts