spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीखेमचंद ताराचंद महाविद्यालय के नये प्राचार्य डॉ. विनोद ने संभाला कार्यभार, शैक्षिक...

खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय के नये प्राचार्य डॉ. विनोद ने संभाला कार्यभार, शैक्षिक विकास और अनुशासन पर जोर

-

Motihari | Raxaul|अनिल कुमार|

नए प्राचार्य डॉ. (प्रो.) विनोद बैठा का स्वागत, निवर्तमान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संत साह को दी गयी विदाई-

रक्सौल के खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में बुधवार को डॉ. (प्रो.) विनोद बैठा ने नए प्राचार्य के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर निवर्तमान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संत साह और प्रो. (डॉ.) जिछु पासवान के नेतृत्व में डॉ. बैठा का जोरदार स्वागत किया गया। उनके कॉलेज परिसर में पहुंचने पर शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। डॉ. बैठा ने निवर्तमान प्राचार्य डॉ. संत साह से विधिवत पदभार ग्रहण किया।

शैक्षिक विकास और अनुशासन पर जोर-

पदभार संभालने के बाद डॉ. विनोद बैठा ने शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कॉलेज के विकास, बेहतर शैक्षिक माहौल और छात्रों को कक्षाओं में आकर्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी और संसाधनों की कमी पर ध्यान न देकर, छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर देना होगा।

उन्होंने प्राध्यापकों को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया और छात्रों को 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि 75% से कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस मौके पर कॉलेज परिवार ने निवर्तमान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संत साह को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनकी सराहना की।

बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर पर चर्चा-

नए प्राचार्य डॉ. बैठा ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक भी की, जिसमें उन्होंने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कक्षाएं संचालित करने और छात्रों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कई प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Motihari | Raxaul| Dr. Vinod Baitha Takes Charge as New Principal of Khemchand Tarachand College, Emphasizing Academic Development and Discipline

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts