spot_img
Monday, May 18, 2026
HomeBreakingभारी मात्रा में चरस, गांजा व नशीली दवाएं ज़ब्त, अभियुक्त अबुलैश व...

भारी मात्रा में चरस, गांजा व नशीली दवाएं ज़ब्त, अभियुक्त अबुलैश व पुत्र राजा गिरफ्तार

-

Motihari Raxaul’s Nepal boarder area’s Narcotics smuggling Today’s big news by अनिल कुमार॥

रक्सौल थाना और आबकारी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हरदीया पंचायत के गम्हरिया नहर नवका टोला से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नशीली दवाएं ज़ब्त की गईं। इस कार्रवाई में अभियुक्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। पिता व पुत्र अभियुक्तों की पहचान क्रमशः अबुलैश मियाँ व राजा हुसैन के रूप में की गयी है।

पुलिस व अबकारी टीम का नेतृत्व-

छापेमारी का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा ने किया, जबकि टीम में आबकारी विभाग के पुअनि लालू प्रसाद यादव और भुवन रंजन शामिल थे। पुलिस को इनके बारे में अपने घर में नारकोटिक्स के जमा करने की सूचना मिली थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नवका टोला निवासी अबुलैश मियां और उनके बेटे राजा हुसैन के रूप में हुई।

क्या-क्या हुआ ज़ब्त-

उनके घर से 1 किलो 700 ग्राम चरस, 590 ग्राम गांजा (152 पाउच), नाइट्रेजपाम की 140 टैबलेट, सेमप्लटेक्स की 40 टैबलेट, 19 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप और 15 ग्राम स्मैक ज़ब्त की गई।

लंबे समय से नशीली दवाएं के धंधा क् आरोप-

सूत्रों के अनुसार, पिता-पुत्र लंबे समय से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की और बड़ी सफलता हासिल की। ज़ब्त सामग्री के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने इसे मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। मामले की जांच जारी है।

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts