spot_img
Wednesday, May 27, 2026
HomeBreakingरक्सौल में नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा ज़ब्त, शुक्ला कॉलोनी में छापेमारी,...

रक्सौल में नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा ज़ब्त, शुक्ला कॉलोनी में छापेमारी, एक गिरफ्तार

-


अनिल कुमार की रिपोर्ट।

रक्सौल पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं ज़ब्त की हैं। यह कार्रवाई रक्सौल थाना क्षेत्र के शुक्ला कॉलोनी में की गई, जहां सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।


मुख्य आरोपित ससुराल में कर रहा था सप्लाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कुख्यात नशीली दवा कारोबारी अपनी ससुराल से ही अवैध रूप से दवाओं की सप्लाई करता है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्ला कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारा। मौके से मुख्य आरोपी रवि गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।


दवाओं के साथ शराब की खाली बोतलें भी मिलीं

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को 8604 ट्रामाडोल टैबलेट्स, 6 ऑनरेक्स कफ सिरप की बोतलें और शराब की कई खाली बोतलें मिलीं। पुलिस के अनुसार ये सभी दवाएं प्रतिबंधित हैं और इनका प्रयोग नशे के तौर पर किया जाता है।


आरोपी लंबे समय से था पुलिस की रडार पर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि गुप्ता, पिता रामस्वरूप गुप्ता, निवासी मौजे वार्ड संख्या 20, रक्सौल के रूप में हुई है। थाना इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि रवि गुप्ता लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी।


पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नेटवर्क की जांच जारी

इस गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। इंस्पेक्टर सिन्हा ने कहा कि इससे क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी को बड़ा झटका लगा है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश कर रही है।


(Caption – रक्सौल में जब्त नशीली दवाएं)

Photo- DeshVani.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts