spot_img
Tuesday, June 9, 2026
HomeBreakingभारत-नेपाल मैत्री पुल रक्सौल में इराकी नागरिक गिरफ्तार, वीजा समाप्त, फिर भी...

भारत-नेपाल मैत्री पुल रक्सौल में इराकी नागरिक गिरफ्तार, वीजा समाप्त, फिर भी भारत में घुसने की कोशिश में था

-

Motihari Latest News| Nepal Boarder |Raxaul|अनिल कुमार|

शनिवार की देर शाम रक्सौल के पास भारत-नेपाल मैत्री पुल पर एक इराकी नागरिक को अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई हरैया थाना क्षेत्र में रूटीन चेकिंग के दौरान हुई।

थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया-

” गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बारा फौजी हामिद अल बयाती है, जो बगदाद (इराक) के अल-दोरा इलाके का निवासी है। जांच में सामने आया कि उसका भारत में आने का वीजा पहले ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।”

पुलिस ने बताया कि इराकी नागरिक के पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं था। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में किसी आतंकी साजिश का संकेत नहीं मिला है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

इस घटना के बाद सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। हाल के दिनों में भारत-नेपाल सीमा से कई विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। भारत-पाक तनाव को देखते हुए सीमा पर जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट भेजा जा रहा है और खुफिया एजेंसियों को भी इस मामले की जानकारी दी गई है। ताकि खुली सीमा का कोई आतंकी गलत फायदा न उठा सके, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Caption : भारत-नेपाल मैत्री पुल पर पकड़ा गया इराकी नागरिक

Motihari | Raxaul| Iraqi National Arrested at India-Nepal Friendship Bridge
Attempted to Enter India Despite Expired Visa.

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts