HomeBreakingपत्नी के प्रेमी से अमानवीय बदला, प्रेमी के 6 वर्षीय बेटे आयुष...

पत्नी के प्रेमी से अमानवीय बदला, प्रेमी के 6 वर्षीय बेटे आयुष की हत्या कर नदी किनारे दफनाया, बॉडी मिली

-

रक्सौल |अनिल कुमार|


मासूम आयुष की हत्या का हुआ खुलासा

रक्सौल में 6 वर्षीय आयुष की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी मनेहर साह ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने आयुष की हत्या अपनी पत्नी के प्रेमी से बदला लेने के लिए की। यह भी कि, डेड को बॉडी नेपाल में नहीं, भारत के रक्सौल में दफनाया है।


हत्या के बाद शव को नदी किनारे डोभी में दबाया-

आरोपी ने पहले मासूम आयुष को अगवा किया, फिर उसे रक्सौल के जटियाही पंचायत के तिलावे नदी किनारे ले जाकर गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को एक डोभी (कपड़े धोने की जगह) में मिट्टी में दबा दिया।


दो दिनों तक पुलिस को देता रहा गुमराह जानकारी-

पुलिस जब पूछताछ कर रही थी तो मनेहर बार-बार लोकेशन बदलता रहा। कभी नेपाल के नारायणघाट तो कभी नारायणी नदी में शव फेंकने की बात कहता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने असली लोकेशन बतायी।


कपड़ों से हुई शव की पहचान

शव पूरी तरह सड़ चुका था और केवल हड्डियाँ बची थीं। परिजनों ने आयुष के टी-शर्ट से उसकी पहचान की। अगर कपड़े न होते तो शव की पहचान संभव नहीं होती।


शव मिलने पर पुलिस व अधिकारी पहुंचे मौके पर

शव मिलने की सूचना मिलते ही रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, दंडाधिकारी रवि कुमार, इंस्पेक्टर विजय कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया।


आरोपी हिरासत में, प्रेम प्रसंग की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अभियुक्त मनेहर साह को हिरासत में ले लिया है। एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी है और जांच जारी है।


हत्या का कारण – अभियुक्त की पत्नी का प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार, हत्या के अभियुक्त मनेहर साह की पत्नी रेणु देवी आशा कार्यकर्ता है, जिसके प्रेमी से बदला लेने के लिए मनेहर ने उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी।


Caption :
पत्नी के प्रेमी से बदला लेने के लिए प्रेमी के पुत्र की हत्या, शव बरामद करने पहुंचे डीएसपी एवं थानाध्यक्ष।

Motihari | Raxaul | Inhuman revenge on wife’s lover – Murdered lover’s 6-year-old son Ayush and buried the body near the river, dead body recovered

Related articles

Bihar

Latest posts