spot_img
Friday, June 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीस्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्सौल में स्वास्थ्य शिविर का...

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्सौल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

-


प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष पहल-

रक्सौल। अनिल कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत करते हुए स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पनटोका पंचायत भवन परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का प्रसारित भाषण भी सुना।


75,000 आरोग्य मंदिरों और 1 लाख से अधिक शिविरों का आयोजन

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान एवं 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर के 75,000 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1 लाख से भी ज्यादा स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया जाएगा। उनका कहना था कि यह पहल महिलाओं एवं बच्चों के साथ परिवारों के स्वास्थ्य को नई ऊर्जा और समाज को मजबूत आधार प्रदान करेगी।


15 दिनों तक चलेगा स्वास्थ्य शिविर

उन्होंने जानकारी दी कि यह शिविर लगातार 15 दिनों तक आयोजित होंगे। यहाँ महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है।


जनभागीदारी से बनेगा जन आंदोलन

विधायक ने अपील की कि स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर इस पहल का हिस्सा बने और इसे एक सशक्त जन आंदोलन में बदलने में सहयोग दें।


कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन, हेल्थ मैनेजर डॉ. आशीष मंडल, अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, इन्द्रशन पटेल समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Motihari Raxaul Inauguration of Health Camp under ‘Swasth Naari, Shashakt Parivar Abhiyan’ in Raxaul

Motihari Raxaul Health Camp under ‘Swasth Naari, Shashakt Parivar Abhiyan

Sources

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts