spot_img
Monday, June 29, 2026
HomeBreakingरक्सौल : स्मैक साथ गिरफ्तार स्मग्लर ने दूसरे बड़े तस्कर रइस आलम...

रक्सौल : स्मैक साथ गिरफ्तार स्मग्लर ने दूसरे बड़े तस्कर रइस आलम को भी पकड़वाया, 24 पुड़िया जब्त

-

रक्सौल| अनिल कुमार|


मिली सूचना पर हरैया पुलिस की त्वरित कार्रवाई-

रक्सौल में हरैया थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक की सप्लाइ की तैयारी की जा रही है।


चेकिंग अभियान में पहला तस्कर नेपाल जाते हुए पकड़ा गया/

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरैया मार्ग पर बरगद के पेड़ के पास जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान नेपाल की ओर जा रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी, तो उसकी जेब से प्लास्टिक की पुड़िया में स्मैक बरामद हुई।


पूछताछ से हुआ बड़ा खुलासा, दूसरे ठिकाने पर छापा

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि वह तुमडीया टोला से स्मैक लेकर नेपाल जा रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तुमडीया टोला वार्ड संख्या 2 में छापेमारी की, जहां रइस आलम के घर से 23 पुड़िया स्मैक बरामद की गयी।


दो आरोपियों से कुल 110 ग्राम स्मैक बरामद

गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजू मंडल (पिता- रविंद्र मंडल) और रइस आलम (पिता- अब्दुल मनान) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी तुमडीया टोला वार्ड संख्या 2 के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल 110 ग्राम स्मैक जब्त की है।


रइस आलम निकला बड़ा तस्कर, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के अनुसार, रइस आलम एक शातिर और सक्रिय स्मैक तस्कर है, जो रक्सौल और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लंबे समय से नशे की तस्करी में लिप्त था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पुलिस की जांच जारी, अन्य तस्करों की तलाश

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेजी से की जा रही है।

कैप्शन:
हरैया पुलिस द्वारा स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर

Motihari |Raxaul| Hariya Police Arrest Two Smugglers with 24 Packets of Smack
Major crackdown on drug trafficking near Indo-Nepal border.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts