spot_img
Wednesday, June 17, 2026
HomeBreakingरामनवमी पर आदापुर में निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे- जय श्रीराम, जय...

रामनवमी पर आदापुर में निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे- जय श्रीराम, जय श्रीराम

-


श्रीराम मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग-तपस्या एवं मर्यादा के प्रतीक हैं: सुदिष्ट कुमार

मोतिहारी। आदापुरएक ही नारा, एक ही नामजय श्रीराम, जय श्रीरामराजतिलक की करो तैयारी, रहे भगवाधारी…” जैसे उत्साही नारों और भक्ति गीतों के बीच रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को आदापुर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, ध्वजों और रथों के साथ झूमते नजर आए।


विहिप के जिला सह मंत्री ने किया नेतृत्व

शोभायात्रा का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला सह मंत्री नवलकिशोर गुप्ता ने किया। रथों पर साधु-संत विराजमान थे और भक्तजन पूरे उत्साह के साथ “जय श्रीराम” के उद्घोष करते चल रहे थे।


रामनवमी: आस्था, भक्ति और प्रेरणा का पर्व

शोभायात्रा को संबोधित करते हुए विहिप के सुदिष्ट कुमार एवं सूरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि “रामनवमी” का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। श्रीराम का जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग-तपस्या और मर्यादा का प्रतीक है। उनका आदर्श जीवन आज भी समाज को दिशा देता है।


सैकड़ों गांवों की भागीदारी, सुरक्षा रही चाक-चौबंद

शोभायात्रा में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा श्यामपुर चौक से प्रारंभ होकर आदापुर बाजार, ब्लॉक रोड, छोटा औरैया होते हुए पुनः श्यामपुर चौक पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में वालंटियर हर मोर्चे पर व्यवस्था बनाए रखने में तैनात थे और विडियोग्राफी के जरिए पूरे आयोजन को रिकॉर्ड भी किया गया।


प्रशासन रहा मुस्तैद, यात्रा शांतिपूर्ण रही

डीएसपी धीरेन्द्र कुमार, बीडीओ रंधीर कुमार, थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। प्रशासन की मुस्तैदी और श्रद्धालुओं के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुई।


Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts