spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBreakingरक्सौल DSP की सख्ती: जातिगत नफरत वाले पोस्टरों को मिटाकर "मेरा भारत...

रक्सौल DSP की सख्ती: जातिगत नफरत वाले पोस्टरों को मिटाकर “मेरा भारत महान” लिखा गया

-

Indo-Nepal Border| Motihari Latest news| Raxaul| अनिल कुमार|

पूर्वी चंपारण ज़िले के आदापुर प्रखंड के टिकुलिया गांव में कुछ लोगों द्वारा एक खास जाति के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए थे, जिससे समाज में तनाव फैल रहा था। रक्सौल डीएसपी की कड़ी कार्रवाई के बाद इन पोस्टरों और वॉल पेंटिंग को मिटाकर उनकी जगह “मेरा भारत महान” लिख दिया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिला है।


क्या था मामला?

पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड के बखरी पंचायत के टिकुलिया गांव में कुछ समय से ब्राह्मण विरोधी पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए थे। एक जाति बहुल इस गांव की दीवारों, खंभों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लिखा गया था, “इस गांव में ब्राह्मणों द्वारा पूजा-पाठ करना सख्त मना है, नियम तोड़ने पर दंड भुगतना होगा।”


इटावा घटना से जुड़ा मामला

दरअसल उत्तर प्रदेश के इटावा में हाल ही में हुई एक घटना की प्रतिक्रिया में उठाया गया था। गॉंव के एक बुजुर्ग ने बताया है कि कुछ लोग ऐसे पोस्टर लिखकर सामाजिक सौहार्द विगाड़कर राजनीतिक लाभ उठाने की फ़िराक़ में थे। लेकिन पुलिस प्रशासन की सख़्ती से इनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

विशेष जाति के विरूद्ध वॉल पेंटिंग।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

इन विवादित पोस्टरों से पूरे इलाके में तनाव की आशंका बढ़ गई थी। समाज के लोगों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद रक्सौल पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया –

“मामला संज्ञान में आते ही गांव के लोगों को पोस्टर हटाने को कहा गया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर पोस्टर नहीं हटाए जाते हैं, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी, क्योंकि जातिसूचक पोस्टर लगाना अपराध है।”

एसडीएम मनीष कुमार ने भी मामले की जांच कराने की बात कही थी। प्रशासन की सख्ती के बाद, ये पोस्टर मिटा दिए गए और उन पर “मेरा भारत महान” लिख दिया गया, जिससे इन सिरफिरे लोगों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

Raxaul DSP’s Strict Action: Caste-Hate Posters Erased, Replaced with “Mera Bharat Mahan”

East Champaran, Bihar: In a decisive move, the Raxaul DSP cracked down on divisive caste-based posters that had been creating tension in Tikulia village, Adapur block. Following the DSP’s strict action, these posters and wall paintings were removed and replaced with the unifying message, “Mera Bharat Mahan” (My India is Great), promoting social harmony.


What was the Issue?

For some time, anti-Brahmin posters had been a hot topic in Tikulia village, Bakri Panchayat, Adapur block. Walls, pillars, and other public spaces in this Yadav-majority village displayed messages like, “Brahmins are strictly forbidden from performing puja and rituals in this village; violating this rule will result in punishment.”


Linked to the Etawah Incident

This action was reportedly a reaction to a recent incident in Etawah, Uttar Pradesh. An elder from the village stated that some individuals were attempting to gain political mileage by creating such divisive posters and disturbing social harmony. However, the strictness of the police administration foiled their plans.


Swift Administrative Action

These controversial posters had significantly heightened the risk of tension in the area. The community demanded action against those disrupting social harmony, prompting the Raxaul police administration to intervene. DSP Dhirendra Kumar stated that as soon as the matter came to light, villagers were asked to remove the posters. He warned that an FIR would be registered if the posters were not removed, as caste-based posters are a crime. Sub-Divisional Magistrate (SDM) Manish Kumar also confirmed that the matter was being investigated. Following the administration’s firm stance, the posters were erased and replaced with “Mera Bharat Mahan,” thwarting the intentions of those aiming to sow discord.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts