HomeBreaking"आम-महुआ बियाह" रश्म में निकले थे, स्कॉर्पियो ने दुल्हन और रिश्तेदारों को...

“आम-महुआ बियाह” रश्म में निकले थे, स्कॉर्पियो ने दुल्हन और रिश्तेदारों को कुचला, एक की मौत

-

रक्सौल | रिपोर्ट: अनिल कुमार|


भीषण हादसा: एक की मौत, दुल्हन गंभीर रूप से घायल

रक्सौल में आईसीपी बाईपास रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही दुल्हन और उसके परिवार वालों को कुचल दिया। इस हादसे में दुल्हन की भाभी गायत्री देवी की मौत हो गई, जबकि दुल्हन कुमारी शिभा और दूसरी भाभी कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं हैं।


शादी की रस्म के लिए जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा

दुल्हन के पिता उत्तिम पंडित ने बताया कि रविवार को शादी तय थी और शनिवार की रात कुमारी शिभा अपने रिश्तेदारों के साथ ‘आम महुआ’ की रस्म के लिए सिंह पुरहरैया, नया बस्ती स्थित अपने घर से निकली थी। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।


एक की मौके पर मौत, दो महिलाएं ICU में भर्ती

तेज टक्कर के बाद अजय पंडित की पत्नी गायत्री देवी को गंभीर हालत में डंकन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
दुल्हन शिभा और उसकी भाभी कलावती देवी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दुल्हन के चेहरे और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।


आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन, सड़क जाम

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोक दी।
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय और उचित मुआवजा मिलना चाहिए।


चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो समेत फरार हो गया। आसपास की महिलाओं और लोगों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकला।
हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम स्कॉर्पियो और चालक की तलाश कर रही है।


शादी के घर में मातम, दूल्हे के घरवालों की यात्रा रद्द

दुल्हन की शादी बारा जिला के कबहि गोंठ निवासी विकेश कुमार से तय थी। वे बारात लाने की तैयारी में थे, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही होश उड़ गए।
दूल्हे के परिजन रक्सौल के लिए रवाना हो चुके हैं। शादी की खुशियां अब शोक और सदमे में बदल गई हैं।


फोटो कैप्शन:
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दुल्हन और उसके रिश्तेदारों को कुचला, बिलखते परिजन।


Bride and Relatives Run Over by Speeding Scorpio During ‘Aam-Mahua Biyah’ Ritual; One Dead

Related articles

Bihar

Latest posts