spot_img
Saturday, January 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीबिहार सरकार के गृहमंत्री, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हरैया-रक्सौल दौरे की उच्चस्तरीय...

बिहार सरकार के गृहमंत्री, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हरैया-रक्सौल दौरे की उच्चस्तरीय तैयारी

-

Motihari |रक्सौल| अनिल कुमार|

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक-

रक्सौल। हरैया स्थित विधायक आवास पर 20 दिसंबर को प्रस्तावित माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल महामंत्रियों के साथ मिलकर दौरे की रूपरेखा पर चर्चा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश-

विधायक सिन्हा ने इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उनका मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम को पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लें।

कार्यकर्ताओं से तत्परता से कार्य करने की अपील-

विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप तत्परता से कार्य करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि सभी मिलकर उपमुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दें। बैठक में लालबाबू सिंह, मृत्युंजय सिंह, मंटू गुप्ता, कमलेश कुमार, प्रवीण सिंह, मदन पटेल, नागेंद्र पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Motihari | Raxaul| High-Level Preparations for Bihar Government Home Minister and Deputy Chief Minister Samrat Choudhary’s Haraiya-Raxaul Tour

Deputy Chief Minister’s Visit to Haraiya and Raxaul

High-level preparations are underway for the tour of Bihar Government’s Home Minister and Deputy Chief Minister, Samrat Choudhary, to the areas of Haraiya and Raxaul.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts