spot_img
Friday, May 1, 2026
HomeBreakingपुलिस के लौटने ही बरसायी गोलियां, फायरिंग में एक की मौत, दो...

पुलिस के लौटने ही बरसायी गोलियां, फायरिंग में एक की मौत, दो घायल, घात लगाये थे हमलावर

-

Motihari Latest News | पकड़ीदयाल|

पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत थरबिटिया पंचायत के भगवानपुर गांव में गुरुवार रात ज़मीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। रात करीब 8:30 बजे हुई इस घटना में अजय साहनी की गोली लगने से मौत हो गयी।जबकि अजय की बेटी और लखविंदर साहनी घायल हो गए। मारपीट में आधा दर्जन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

पुलिस की मौजूदगी में हो रहा था निर्माण कार्य

बताया जा रहा है कि विवादित ज़मीन पर अनुमंडलीय न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस की मौजूदगी में छत ढलाई का कार्य चल रहा था। ढलाई लगभग पूर्ण होने पर जैसे ही पुलिस मौके से रवाना हुई, घात लगाए बदमाशों ने अजय साहनी पर गोली चला दी। गोली सीधे अजय के सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल अजय को मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों पर पहले भी हुआ था जानलेवा हमला-

जानकारी के अनुसार, अजय साहनी और गांव के ही राजेंद्र साहनी के बीच ज़मीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दो साल पहले इसी विवाद में अजय के पिता बिन्देश्वर साहनी पर भी हमला हुआ था, जिसमें उनके सिर पर कुदाल से वार किया गया था और वे दो महीने तक पटना में इलाजरत रहे थे।

घटना के बाद गांव में तनाव, तीन हिरासत में-

घटना की सूचना पर पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी अंसारी ने बताया कि पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और गश्त बढ़ा दी गई है।

घायलों का इलाज जारी-

घटना में घायल लखविंदर साहनी और अजय की बेटी का इलाज पकड़ीदयाल के निजी अस्पताल में चल रहा है। मारपीट में घायल अन्य लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मुख्य बिंदु:

  • ज़मीन विवाद में गोली लगने से अजय साहनी की मौत
  • लखविंदर साहनी और अजय की बेटी घायल
  • पुलिस लौटने के बाद हुआ हमला
  • तीन संदिग्ध हिरासत में
  • गांव में भारी तनाव, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Motihari | Pakadidyal | Gunfire Erupts After Police Departure: One Killed, Two Injured in Ambush
Attackers were lying in wait, opened fire as soon as police left the scene.

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts