spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमुकेश लश्कर बने चम्पारण प्रमंडल के नये डाक अधीक्षक

मुकेश लश्कर बने चम्पारण प्रमंडल के नये डाक अधीक्षक

-

Motihari| दिलीप दुबे|

मुजफ्फरपुर आरएमएस मुख्यालय स्थानांतरित हुए निवर्तमान अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य।

डॉ. आदित्य के कार्यकाल में डाक प्रमंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी उपलब्धियां।

मोतिहारी। चम्पारण प्रमंडल, मोतिहारी के डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य का स्थानांतरण आरएमएस यू डिवीजन, मुजफ्फरपुर मुख्यालय में हो गया है। उनके स्थान पर मुकेश लश्कर को चम्पारण प्रमंडल का नया डाक अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालने से पहले मुकेश लश्कर सीतामढ़ी में पदस्थापित थे। स्थानांतरण के अवसर पर विभागीय कर्मियों ने डॉ. आशुतोष आदित्य के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. आदित्य का साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल चम्पारण प्रमंडल के लिए ऐतिहासिक रहा। उनके नेतृत्व में प्रमंडल ने बचत बैंक सेवाओं में बिहार के शीर्ष तीन में स्थान बनाया और पीएलआई/आरपीएलआई में तीन बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष रूप से 12 लाख 60 हजार आईपीपीबी खातों के साथ प्रमंडल देशभर में अव्वल रहा। इसके अतिरिक्त, लाखों लोगों को आधार सेवाएं प्रदान की गयीं और आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर लागू करने वाला यह बिहार का पहला प्रमंडल बना। उनके कार्यकाल में मोतिहारी पासपोर्ट केंद्र के स्लॉट दोगुना कर 100 किए गए और 350 से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों का नियोजन हुआ। साथ ही, विभागीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनका म्यूटेशन कराया गया।

Motihari | Mukesh Lashkar becomes the new Postal Superintendent of Champaran Division.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts